प्रयागराज,आठ अगस्त (ए)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत के युवा इस देश की सबसे बड़ी ताकत है और इनकी संभावना दुनिया में बेजोड़ हैं। राहुल ने यहां केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आप भारत की ताकत और गर्व हो। जब मैं यह कहता हूं, मैं हर भारतीय नागरिक के बारे में बात कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं आज शाम आपसे आपके दर्द, डेटा और दौलत के बारे में बात करना चाहता हूं।” राहुल ने कहा कि भारत के 40 करोड़ युवा इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं और अमेरिका, चीन व रूस की तुलना में देश के युवाओं का कोई जवाब नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि देश के युवाओं से बड़ा कोई नहीं है। राहुल गांधी ने प्रयागराज में कहा कि आप भारत की ताकत और शान हैं और जब मैं यह कहता हूं, तो मैं हर भारतीय नागरिक की बात करता हूं। उन्होंने कहा कि भारत के 40 करोड़ युवा उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। अमेरिका, चीन और रूस की तो बात होती है, लेकिन भारत के युवाओं का कोई मुकाबला नहीं है।राहुल गांधी ने कहा कि युवा सालों-साल पढ़ाई करके डिग्री हासिल करते हैं, लेकिन अंत में उन्हें रोजगार नहीं मिलता। उन्होंने पेपर लीक, मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट और महंगी होती शिक्षा प्रणाली को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।अपने संबोधन में उन्होंने देश के युवाओं को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया और ‘दर्द, डेटा और दौलत’ के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया।उन्होंने देश में शैक्षणिक योग्यता के मूल्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि आज भारत में शिक्षा का प्रमाण पत्र का कोई मतलब नहीं है क्योंकि ये आपको नौकरी नहीं दे सकते। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं कार्यक्रम स्थल पर बारिश का पानी और कीचड़ होने के बावजूद एकत्रित हुए।
