मप्र सरकार पर आरोप को लेकर भाजपा ने प्रियंका गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

राष्ट्रीय
Spread the love

भोपाल, 12 अगस्त (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।.

प्रियंका के आरोप को झूठा बताते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता से आरोप का समर्थन करने वाले सबूत मांगे और चेतावनी दी कि राज्य सरकार और भाजपा के सामने कानूनी कार्रवाई के विकल्प खुले हैं।.

से कहा कि भ्रष्टाचार के हजारों मामले हैं। वे कितने मामले दायर करेंगे? जब भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं तो उनके (भाजपा) पास कोई विकल्प नहीं बचता।

इस बीच, प्रदेश भाजपा मीडिया सेल प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अपराध शाखा कार्यालय पहुंचा और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी पत्र साझा किया।

मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।