महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश हुई

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई, 12 जून ए) मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रविवार रात बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।.

विभाग ने बताया कि मुंबई के साथ-साथ राज्य के तटीय इलाकों में भी तेज हवाएं चलीं। उन्होंने बताया कि चक्रवात ‘बिपारजॉय’ की तीव्रता बढ़ गई है, जिससे राज्य पश्चिमी हिस्सों में बारिश हुई।.एक निकाय अधिकारी ने बताया कि मुंबई के कुछ हिस्सों मे तेज हवाओं के कारण कुछ पेड़ गिर गये।