यवतमाल (महाराष्ट्र), पांच अक्टूबर (ए) पुलिस ने महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में करीब 20 एकड़ कृषि भूमि पर भांग की खेती का पता लगाया और लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की 10 क्विंटल से अधिक की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।