महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 7924 नए मामले, अब तक 13800 से अधिक लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई,27 जुलाई एएनएस । महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में सोमवार (27 जुलाई) को कोविड-19 के 7,924 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गई। संक्रमण के कारण 227 और लोगों की जान जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गई। उन्होंने कहा कि दिन में कुल 8,706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,592 है। राज्य में अब तक कुल 19,25,399 लोगों की जांच की गई है।

दूसरी ओर, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,033 नए मामले सामने आए हैं। महानगर पालिका ने बताया कि शहर में 30 लोगों की मौत हुई। तीसरी बार ऐसा है जब इतने कम लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या 6,119 है। 39 मृतकों में से 27 अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।