महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट का घटनाक्रम

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई, 27 जून (ए) महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट से संबंधित सोमवार शाम छह बजे तक का घटनाक्रम इस प्रकार है।

– उच्चतम न्यायालय ने शिवसेना के बागी विधायकों को राहत दी, कहा कि उनकी अयोग्यता पर 11 जुलाई तक फैसला नहीं लिया जाए।

-ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को तलब किया। राउत ने इसे साज़िश बताते हुए कहा कि वह 28 जून को केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हो पाएंगे।

-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुवाहाटी के होटल में ठहरे हुए नौ मंत्रियों के विभाग छीने।

– गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में डेरा डाले महाराष्ट्र के असंतुष्ट मंत्री राजेंद्र पाटिल-यड्रावकर और शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता कोल्हापुर जिले में एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दखल देकर संघर्ष टाला।

– मणिपुर शिवसेना के प्रमुख को गुवाहाटी के होटल में रह रहे बागी विधायकों से मिलने से रोका गया।

– शिवसेना ने कहा कि यह साफ है कि महाराष्ट्र में जारी तमाशे के पीछे भाजपा है।