महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म,आरोप में पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

त्रिशूर: एक अक्टूबर (ए) केरलम के त्रिशूर में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर एक लॉज में पुरुष मित्र के साथ ठहरी महिला का अपहरण किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना 22 सितंबर की है। तमिलनाडु के तिरुप्पुर निवासी व्यक्ति और केरलम के नीलांबुर निवासी महिला ने केएसआरटीसी बस अड्डे के पास एक लॉज में कमरा लिया था।पुलिस ने बताया कि छह लोगों के एक गिरोह ने कथित तौर पर पुरुष के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने उसे तिरुपुर के पास एक अस्पताल के बाहर छोड़ दिया। पुलिस को शक है कि यह हमला उस पुरुष की पत्नी के कहने पर किया गया। आरोप है कि उसने अपने पति के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की और उसकी जानकारी गिरोह को दी। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य पुलिस अधिकारी बनकर उनके कमरे में घुस गए। उनके हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जबरन उन्हें कार में ले गए। अधिकारियों ने बताया कि तिरुपुर ले जाते समय उस पुरुष के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसके हाथ-पैर में कई जगह फ्रैक्चर हो गए। पुलिस ने बताया कि तिरुपुर के पास एक अस्पताल के बाहर उसे छोड़ने के बाद गिरोह के दो सदस्यों ने महिला को दूसरी कार में बिठाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। महिला के बयान के आधार पर तमिलनाडु पुलिस ने मामला दर्ज किया और बाद में इसे त्रिशूर सिटी पुलिस को सौंप दिया। त्रिशूर के सहायक आयुक्त की देखरेख में हुई जांच के दौरान एक आरोपी को नेडुम्बसेरी एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। तिरुपुर से तीन लोगों को पकड़ा गया। एक और आरोपी को बुधवार को तमिलनाडु के पलानी से गिरफ्तार किया गया