माकपा नेता की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय
Spread the love

रांची, 27 जुलाई (ए) झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार शाम को अज्ञात लोगों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।.

पुलिस ने बताया कि यह घटना रांची के दलादली चौक पर शाम सात से आठ बजे के बीच हुई जब सुभाष मुंडा अपने कार्यालय में थे।.माकपा के प्रदेश सचिव प्रकाश विप्लव ने बताया कि मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने मुंडा पर सात गोलियां चलाईं।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद गुस्साएं स्थानीय लोगों ने इलाके की दुकानों में तोड़फोड़ की और सड़क पर यातायात अवरुद्ध कर दिया।