मिथुन चक्रवर्ती बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार बनाए गए, कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: सात अक्टूबर (ए) मशहूर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किए जाने के साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। एक अधिसूचना से यह जानकारी मिली है।

अधिसूचना के मुताबिक, मिथुन को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में तत्काल प्रभाव से सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया जाता है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल में घोषणा की थी कि मिथुन को पश्चिम बंगाल सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार बनाया जाएगा।यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बीजेपी सरकार बंगाल के सांस्कृतिक और फिल्म क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही है। मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल के हस्ताक्षर वाली अधिसूचना में मिथुन चक्रवर्ती की नियुक्ति की जानकारी देने के साथ ही संबंधित विभागों और अधिकारियों को भी इससे अवगत करा दिया गया है।