मुंबई के लालबाग इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट में 20 लोग घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई,06 दिसम्बर एएनएस। मुंबई के लालबाग इलाके में रविवार को सिलेंडर ब्लास्ट में 20 लोग घायल हो गए। घटना के बाद दो फायर ब्रिगेड और दो जंबो टैंकर घटनास्थल पर हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।