मुख्यमंत्री शिंदे की दशहरा रैली से लौट रही बस हुई हादसे का शिकार, 10 लोग घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

ठाणे, 25 अक्टूबर (ए) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली से लोगों को लेकर वापस लौट रही एक निजी बस ठाणे जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे लगभग दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।.

यह घटना रात करीब साढ़े बारह बजे शाहपुर के पास मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कोलंबे पुल पर हुई। एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान एक अन्य बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।.