मेस्सी कार्यक्रम विवाद: कोच्चि में ‘रिपोर्टर टीवी’ के दफ्तर में पुलिस की तलाशी

राष्ट्रीय
Spread the love

कोच्चि: 16 सितंबर (ए) पुलिस की एक टीम ने बुधवार तड़के मलयालम समाचार चैनल ‘रिपोर्टर टीवी’ के कोच्चि स्थित मुख्यालय में तलाशी ली। चैनल ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से उसके समाचार संचालन में बाधा पहुंची।

चैनल के अनुसार, पुलिसकर्मी पत्रकारों और अन्य कर्मचारियों के मोबाइल फोन अपने साथ ले गए।