मंडला (मध्यप्रदेश): 22 मार्च (ए)
) मध्यप्रदेश के मंडला जिले में एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर जर्जर पुल से नीचे गिर गई जिस कारण वाहन पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात लगभग आठ बजे के करीब जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास हुई जब एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक पौड़ी गांव से भैसवाही गांव की ओर जा रहे थे।