यूपी में कोरोना के 24 घंटे में 2044 नये मामले,अब तक 7761 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ, 30 नवंबर एएनएस। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2044 केस सामने आए हैं। वहीं 2472 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के अभी 24099 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि यूपी में अब तक पांच लाख 12028 लोग ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। रिकवरी का प्रतिशत भी प्रदेश में 94.14 प्रतिशत पहुंच गया है। अब तक प्रदेश में कोरोना से करीब 7761 लोग दम तोड़ चुके हैं। यूपी में मृत्यु दर अभी 1.42 प्रतिशत पर है।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि एक दिन पहले प्रदेश में एक लाख 52 हजार 530 सैंपल्स की जांच की गई थी। अब तक कुल एक करोड़ 93 लाख 22658 सैंपल्स की जांच प्रदेश में की जा चुकी है। समय-समय पर अभियान चलाकर भी संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में कोरोना जांच में बढ़ोत्तरी की गई है। उन्होंने बताया कि शादी कार्यक्रम के दौरान लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए भी कहा गया है।