राजस्थान में कड़ाके की ठंड, फतेहपुर में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंचा

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर, 14 जनवरी (ए) मकर संक्रांति पर राजस्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां शुक्रवार रात को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।.

मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, चूरू में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और बीकानेर में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।.