कीव: 16 सितंबर (एपी) रूसी ड्रोन ने बुधवार तड़के दक्षिणी यूक्रेन में एक यात्री बस को निशाना बनाया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य घायल हो गए।
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सार्वजनिक परिवहन को निशाना बनाकर किए गए रूसी हमलों को ‘‘जघन्य कृत्य’’ करार दिया है।