लड़की से दोस्ती की वजह से 15 वर्षीय लड़के की हत्या, तीन नाबालिग पकड़े गए

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: चार सितंबर (ए) दिल्ली के नांगलोई इलाके में 15 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक लड़की से उसकी मित्रता को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को हुई, जब लड़का नांगलोई इलाके में अपने एक सहपाठी के साथ जा रहा था।