व्यक्ति का सिर फोड़ने का दावा करने वाला ‘इन्फ्लुएंसर’ कॉजपा के प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: चार सितंबर (ए) दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश से हिंदुत्व की विचारधारा से जुड़े ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा संसद मार्ग थाने के बाहर एक छात्रा के पिता पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाने के कुछ घंटे बाद हुई।

भारद्वाज ने एक साक्षात्कार में घटना में शामिल होने का दावा किया था। खुद को ‘कट्टर हिंदू’ बताने वाले भारद्वाज का पता लगाने के लिए कई टीम तैनात की गई थी।इससे पहले स्वतंत्र भारद्वाज नैथला गांव से मोटरसाइकिल पर खुर्जा की ओर निकला था और अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने हेलमेट पहन रखा था। उसका पता लगाने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस की कई टीम तैनात की गईं। उसकी तलाश के दौरान पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों से भी पूछताछ की।

खुद को ‘कट्टर हिंदू’ बताने वाले भारद्वाज को वायरल वीडियो में यह स्वीकार करते हुए देखा गया कि उसने प्रदर्शन के दौरान निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार की ‘खोपड़ी फोड़ दी’ और अपराध की गंभीरता के बावजूद वह जेल जाने से बच गया।