लापरवाही: कोरोना की तीसरी लहर का खतरा! ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच विदेश से मुंबई लौटे 100 यात्री लापता

राष्ट्रीय
Spread the love

नई दिल्ली-मुंबई , 07 दिसंबर (ए)। कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खौफ अभी खत्म नहीं हुआ है। आशंका मंडराने लगी है कि क्या अब कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है। इस बीच एक बड़ी चिंता की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान विदेश से महाराष्ट्र पहुंचे करीब 100 यात्री गायब हो गए हैं। इन यात्रियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। कल्याण डोम्बिवली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने कहा कि विदेश से ठाणे जिले में आए 295 विदेशी यात्रियों में से 109 यात्रियों का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ यात्रियों का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। इसके अलावा कई यात्रियों ने जो पता दिया था उसे पते पर ताला लटका हुआ है। 
विजय सूर्यवंशी ने बताया कि खतरे वाले देशों से यात्रा कर आने वाले लोगों को 7 दिन के होम क्वारन्टीन में रहना जरुरी है। 8वें दिन उनका कोविड-19 टेस्ट किया जाता है। अगर यह रिपोर्ट निगेटिव आता है तो भी इन्हें 7 दिनों के होम क्वारन्टाइन में रहना होता है। हाउसिंह सोसायटी सदस्यों की जिम्मेदारी है कि कोरोना से जुड़े इन नियमों का उल्लंघन ना हो इसके लिए वो तत्पर रहें।