लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी की पत्नी का निधन

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई, तीन अगस्त एएनएस) लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं शिवसेना नेता मनोहर जोशी की पत्नी अनघा जोशी का यहां उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार के एक करीबी सहयोगी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वह 75 वर्ष की थी।

सहयोगी ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। रविवार रात उनका निधन हो गया।