वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष

पटना बिहार
Spread the love


पटना, 17 नवम्बर एएनएस। बिहार के पटना साहिब से सातवीं बार विधायक चुने गए वरिष्ठ भाजपा नेता नदंकिशोर यादव विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। सूत्रों ने बताया कि नंदकिशोर यादव को उनकी पार्टी के नेतृत्व ने इसकी सूचना दे दी है।
उन्होंने बिहार में पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह पिछली सरकार में पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे। सूत्रों के मुताबिक, सदन के अध्यक्ष का पद राजग गठबंधन के भीतर बनी आपसी सहमति के अनुसार भाजपा के खाते में गया है। सत्तारूढ़ गठबंधन में 74 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) 43 विधायकों के साथ इस गठबंधन में दूसरे नंबर है। नंदकिशोर ने विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया था जब नीतीश कुमार राजग से बाहर चले गए थे।