व्यक्ति ने माता-पिता की हत्या की

राष्ट्रीय
Spread the love

क्योंझर (ओडिशा): 24 मार्च (ए) ओडिशा के आदिवासी बहुल क्योंझर जिले में एक व्यक्ति ने रविवार को अपने बुजुर्ग माता-पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बसीरा गांव में हुई। मृतकों की पहचान गुरुचरण उर्फ गोरा मुंडा (65) और उनकी पत्नी पाली मुंडा (60) के रूप में की गई है।