शिंदे ने सरकारी कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई, 15 मार्च (ए) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों से अपनी हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया।.

उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की उनकी मांग के प्रति सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्ण रुख रखती है।