अंबाला, 30 सितंबर (ए) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के लोगों को उन लोगों को बदल देना चाहिए, जो संविधान ‘‘बदलने’’ की बात करते हैं और हर स्तर पर उसका ‘‘अपमान’’ करते हैं।
