ब्रह्मपुर (ओडिशा): 14 फरवरी (ए)
) ओडिशा के गजपति जिले में शनिवार को एक बस के सड़क किनारे एक छोटी पहाड़ी से टकरा जाने के बाद उसपर सवार कम से कम 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर है।यह दुर्घटना गजपति जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदीपुट में हुई।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को यहां के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर किया गया, जबकि अन्य को मोहाना और चंद्रगिरी क्षेत्र के चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया।
मोहाना थाने के प्रभारी बसंत कुमार सेठी के अनुसार, बस चांदीपुट से लुहागुड़ी जा रही थी और दूसरी बस से आगे निकलने की कोशिश करते समय चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण बस एक छोटी पहाड़ी से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस ने घायलों को बचाकर अस्पतालों में पहुंचाया।