वलपराई: 17 अप्रैल (ए)
) तमिलनाडु के वलपराई में शुक्रवार को घाट रोड पर एक वैन तीखे मोड़ से नीचे लुढ़क गई, जिससे आठ पर्यटकों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वलपराई-पोल्लाची घाट रोड पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और 13वें मोड़ से फिसलते हुए नौवें मोड़ तक नीचे चला गया।