सपा शासनकाल में ‘विफल’ राज्य रहा उत्तर प्रदेश भाजपा शासनकाल में बना ‘सुरक्षित’ राज्य : आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 10 फरवरी (ए) उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के शासनकाल में उत्तर प्रदेश एक ‘विफल’ राज्य था लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में प्रदेश एक सुरक्षित राज्य बन गया है।

योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी की सपा से बढ़ती दूरियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम सोच रहे थे कि बजट भाषण में किसानों की बात आएगी तो अखिलेश चौधरी चरण सिंह का स्मरण करेंगे लेकिन उन्होंने नहीं किया।