लखनऊ,24 अक्टूबर एएनएस। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। पूरे भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
