सीजेआई चंद्रचूड़ दो न्यायाधीशों को सोमवार को दिलाएंगे शपथ

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (ए) भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ सोमवार को दो नए न्यायाधीशों न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को शपथ दिलाएंगे।.

उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने से पहले न्यायमूर्ति बिंदल इलाहबाद उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि न्यायमूर्ति कुमार गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।.