रांची: 18 जुलाई (ए)।) झारखंड के रांची में लगातार बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सुखदेव नगर थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया, “एक सरकारी स्कूल की इमारत की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमें सूचना मिली थी कि एक और व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है, जिसके बाद हमने बचाव अभियान के लिए अपनी टीम भेजी है।” कुमार ने बताया कि मृतक एक बुजुर्ग व्यक्ति है।
वह हादसे के समय स्कूल के बरामदे में सो रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। झारखंड में पिछले कई दिन से भारी बारिश हो रही है।