हिमाचल प्रदेश चुनाव : अपराह्न तीन बजे तक 55.65 प्रतिशत मतदान

राष्ट्रीय
Spread the love

शिमला, 12 नवंबर (ए) हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार अपराह्न तीन बजे तक 55.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।.

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और इसकी शुरुआत धीमी रही। हालांकि, धीरे-धीरे मतदान ने गति पकड़ी। पहले घंटे में करीब पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे तक 19.98 प्रतिशत मतदान हो चुका था। अपराह्न एक बजे तक 37.19 प्रतिशत और तीन बजे तक 55.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।.