हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 12 जून को ‘बाल सत्र’ का आयोजन

राष्ट्रीय
Spread the love

शिमला, 11 जून (ए) हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 12 जून को बाल सत्र आयोजित किया जायेगा। शनिवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।.

बयान के अनुसार बाल सत्र के लिए कुल 68 बाल विधायकों का चयन किया गया है। इसके अनुसार प्रोटेम स्पीकर और बाल मुख्यमंत्री का भी चयन किया गया है।.इसके अनुसार चयनित बच्चे हिमाचल प्रदेश के 63 स्कूलों और उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के एक-एक स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

बयान में कहा गया है कि 40 लड़कियों और 28 लड़कों को बाल विधायक के रूप में चुना गया है।

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित तीन महीने लंबे अभियान ‘बच्चों की सरकार कैसी हो’ के तहत बच्चों का चयन किया गया है।