कोलंबो: आठ सितंबर (ए) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा रक्षा और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे।
सिंह ने श्रीलंका रवाना होने से पहले कहा, ‘‘मैं इस यात्रा के दौरान श्रीलंका के नेतृत्व के साथ सार्थक बातचीत की उम्मीद करता हूं।’’