नयी दिल्ली: 25 अक्टूबर (ए) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में 34-वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात जेजे कॉलोनी के झंडा चौक के पास हुई। रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है और वह घायल अवस्था में पड़ा है।
