बैंकॉक: 16 नवंबर (एपी) दक्षिणी थाईलैंड में रविवार रात एक इमारत में आग लग जाने से 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
स्थानीय सरकार के अधिकारियों ने बताया कि फुकेत स्थित इस इमारत में देर रात करीब दो बजे आग लगी। इस इमारत के भूतल पर मोटरसाइकिल किराये पर देने की दुकान थी, जबकि ऊपरी मंजिलों पर आवासीय परिसर थे। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा।
इस घटना में 17 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
