लखनऊ,14 सितंबर (ए) । उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात 29 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि इस क्रम में निधि गुप्ता को अमरोहा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। दिनेश को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि रविंद्र मादंड को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। अरविंद भंगारी को आगरा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। नवनीत चहल को आजमगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। । रविंद्र सिंह को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अरविंद चौहान डीएम शामली बनाए गए हैं जबकि भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बने हैं।फतेहपुर की जिलाधिकारी इंदुमती को चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग की विशेष सचिव बनाया गया है। फिरोजाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। हमीरपुर के जिलाधिकारी राहुल पांडेय हाथरस के डीएम बने हैं।
