कटिहार (बिहार): 11 अप्रैल (ए)
) बिहार के कटिहार जिले में शनिवार शाम बस, ट्रक और पिकअप वैन की आपस में हुई टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 31 पर शाम साढ़े छह बजे यह दुर्घटना हुई। हालांकि शुरुआती जानकारी में दुर्घटना में सात लोगों की मौत बताई गई थी, लेकिन घायल हुए छह लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिकअप वैन में यात्रा कर रहे लोग पड़ोसी पूर्णिया जिले से आ रहे थे और इस हादसे में बस चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आशंका है कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण दुर्घटना हुई।
जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
शुरुआती जानकारी में दुर्घटना में सात लोगों की मौत बताई गई थी, लेकिन घायल हुए तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बयान में कहा गया है कि अधिकारी मृतक की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता और घायलों को ₹50,000 की सहायता देने की घोषणा की है।