यूपी में 14 पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,22 अक्टूबर (ए)। उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार की देर रात 14 पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। 

शासन की ओर से जारी तबादला सूची में शिव प्रताप शुक्ला एडीएम (प्रशासन) झांसी से विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संजय चावला एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़ से एडीएम (प्रशासन) झांसी, सिद्धार्थ एडीएम (प्रशासन) रायबरेली से एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़ बनाए गए हैं। अशोक कुमार गुप्ता एसडीएम गोंडा से एडीएम (प्रशासन) रायबरेली, विकास सिंह सहायक नगर आयुक्त लखनऊ नगर निगम से एसडीएम गोंडा, राजीव कुमार शुक्ला अपर नगर आयुक्त प्रयागराज से एडीएम (वि/रा) आजमगढ़, देवेंद्र प्रताप सिंह एसडीएम उन्नाव से अपर नगर आयुक्त प्रयागराज, गौरव श्रीवास्तव एडीएम (वि/रा) सिद्धार्थनगर से विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बनाए गए हैं। इसी तरह संदीप कुमार श्रीवास्तव एडीएम (न्यायिक) इटावा से एडीएम (वि/रा) सिद्धार्थनगर, मनोज प्रकाश एसडीएम जालौन से एडीएम (न्यायिक) इटावा, अंकित शुक्ला एसडीएम लखनऊ से एडीएम (प्रशासन) कानपुर देहात बनाए गए हैं। नरेंद्र सिंह एडीएम (वि/रा) आजमगढ़ से एडीएम (न्यायिक) कानपुर देहात, आत्म प्रकाश श्रीवास्तव एसडीएम प्रयागराज से एडीएम (न्यायिक) सहारनपुर और अभिनव रंजन श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ से विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बनाए गए हैं।