दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति में 17 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: 17 अक्टूबर (ए) उत्तरी कोलकाता में दुर्गा पूजा के सामुदायिक आयोजन के दौरान शनिवार शाम अचानक भीड़ बढ़ जाने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें 17 लोगों के मौत की खबर है, जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल के बाहर दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उस सरकारी अस्पताल का दौरा किया, जहां घायलों का उपचार हो रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर प्रतीक्षा कर रही भीड़ आगे की ओर भागी, जिससे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने बताया, ‘‘कम से कम 25 लोगों को गंभीर हालत में कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।’’

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे।

आपदा प्रबंधन कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।पुलिस ने बताया कि पूजा पंडाल को अब लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 35 लोगों को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है. घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतज़ार है.