विशाखापत्तनम: 12 जुलाई (ए
) आंध्र प्रदेश के तट के पास बंगाल की खाड़ी में रविवार तड़के 4.5 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, जिसके झटके विशाखापत्तनम शहर के कई हिस्सों में महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) के अनुसार, भूकंप सुबह भारतीय समयानुसार पांच बजकर पांच मिनट 46 सेकंड पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया। इसका केंद्र काकीनाडा तट से करीब 225 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में था। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। भूकंप के कारण किसी के हताहत होने, संपत्ति को नुकसान पहुंचने या किसी अन्य प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।