लंदन/सिंगापुर/तेल अवीव: 15 अगस्त (ए) ब्रिटेन, इजराइल और सिंगापुर सहित विभिन्न देशों में स्थित भारतीय दूतावासों ने 79वें स्वतंत्रता दिवस को उसी उत्साह और भावना के साथ मनाया, जैसा भारतवासी अपने वतन में मनाते हैं।
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में सैकड़ों भारतीय मूल के लोग संगीत, नृत्य और देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए।भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, सिंह ने ‘‘टीम इंडिया के रूप में रणनीतिक संबंधों’’ को और गहरा करने के प्रयासों पर ज़ोर दिया।
उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा, ‘‘दोनों देश संकट की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं और समान मूल्यों वाले लोकतंत्र होने के नाते एक-दूसरे का सम्मान करते हैं ।
सिंह ने कहा, ‘‘इजराइल में लगभग 40 हजार भारतीय रहते हैं। मैं देख सकता हूं कि इजराइल के लोगों में भारतीयों के प्रति कितना स्नेह है। ख़ास तौर पर, वे हमारे कर्मचारियों और हमारे देखभाल करने वालों की बहुत सराहना करते हैं।’’
उन्होंने दोनों देशों के बीच ‘एक शक्तिशाली सेतु’ बनने के लिए भारतीय यहूदी समुदाय का भी आभार व्यक्त किया।
ध्वजारोहण के बाद स्थानीय भारतीय प्रतिभाओं द्वारा प्रस्तुत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त शिल्पक अम्बुले ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रवासी भारतीयों के लिए राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा।
उन्होंने देश द्वारा सामना किए गए कुछ आतंकवादी हमलों पर एक विस्तृत प्रदर्शनी के माध्यम से आतंकवाद पर भारत के विचारों को भी साझा किया।
अंबुले ने शुक्रवार सुबह ‘ बात करते हुए कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि प्रदर्शनी के माध्यम से यह संदेश (आतंकवादियों पर भारत का रुख) प्रवासी भारतीयों तक पहुंचे।’’
उन्होंने जोर देकर कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर अब सामान्य स्थिति है। हम आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों के बीच कोई अंतर नहीं करेंगे।’
कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने भी इस अवसर पर एक समारोह आयोजित किया और ‘‘विकसित भारत’’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
भारतीय मिशन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, उच्चायुक्त संतोष झा ने कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में तिरंगा फहराया। श्रीलंका में प्रवासी भारतीयों ने गर्व और एकता के साथ जश्न मनाया और विकसित भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’’
तोक्यो में, भारतीय मिशन ने माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन को साझा किया।
इस अवसर पर राजदूत सिबी जॉर्ज ने भारतीय स्कूली छात्रों से बातचीत की।
मालदीव में भारत के उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम ने तिरंगा फहराया और मालदीव में उत्साही भारतीय समुदाय की उपस्थिति में इस अवसर का जश्न मनाया।
चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने बीजिंग में तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन के अंश पढ़े, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
शंघाई में, भारतीय महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने तिरंगा फहराया।