टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामला: अदालत ने आरोपी के नाबालिग होने के दावे की पड़ताल का आदेश दिया

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: छह नवंबर (ए) मुंबई की एक विशेष मकोका अदालत ने शुक्रवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार एक कथित शूटर के नाबालिग होने के दावे की जांच करे।

अदालत ने इस कथित शूटर व चार अन्य आरोपियों की पुलिस हिरासत 11 नवंबर तक बढ़ा दी।