कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, चार डिब्बे प्रभावित; 1,500 यात्री बाल-बाल बचे

राष्ट्रीय
Spread the love

पटियाला: छह नवंबर (ए) पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने के बाद 1,500 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए। आग ने तीन डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि चौथा डिब्बा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही इस ट्रेन में आग का पता चलते ही इसे तुरंत रोक दिया गया और आग को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित डिब्बों को ट्रेन के बाकी हिस्सों से अलग कर दिया गया।घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। इसके सभी कोच सामान्य श्रेणी के थे।  अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई भी यात्री हताहत या घायल नहीं हुआ है। ट्रेन में आग लगने की सूचना के बाद तुरंत उसे रोक दिया गया। आग को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग किया गया। इस बीच, सभी यात्री बाहर आ गए। इससे बड़ा हादसा टल गया।