शिमला: सात अक्टूबर (ए)) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक निजी बस के भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट इलाके में हुई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दल ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख जताया है।अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के बालूघाट इलाके में बारिश के बाद हुए भूस्खलन के बाद पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हुई बस के मलबे से अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस में 28 से 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब साढ़े छह बजे हुई, जब भूस्खलन की चपेट में बस आ गई। यह बस मरोत्तन से घुमारिविन जा रही थी। पुलिस के अनुसार, पहाड़ का एक हिस्सा निजी बस पर गिर गया। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं।