जादू-टोना करने के संदेह में महिला की पत्थर से मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम
Spread the love

चाईबासा (झारखंड): 17 सितंबर (ए) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जादू-टोना करने के आरोप लगते हुए एक महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

चाईबासा मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि 58 वर्षीय शंकरिन सुरीन का शव मंगलवार रात पांडवीर पंचायत के सदाबुरु-पासुबेडा गांव के पास जंगल से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया।अधिकारी के अनुसार, मोबाइल टावर लगाने के काम में लगे दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने महिला द्वारा जादू-टोना किए जाने के संदेह में उसकी हत्या की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अक्सर दोनों आरोपियों को यह कहकर कोसती थी कि वे मोबाइल टावर से गिरकर मर जाएं।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपी मंगलवार शाम महिला के घर पहुंचे और उसे जंगल में ले गए, जहां उन्होंने पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव महिला के परिजनों को सौंप दिया गया।