नयी दिल्ली: 19 दिसंबर (ए)
) लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस सत्र में सदन की कार्य उत्पादकता 111 प्रतिशत रही।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस सत्र में 15 बैठकें हुईं।और इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किये गये।
सभी के सहयोग से इस सत्र में सदन की उत्पादकता लगभग 111 प्रतिशत रही। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।”
उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने देर रात तक सदन चलाने में सहयोग किया, इसके लिए धन्यवाद देता हूं। उसके बाद अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी ।