नयी दिल्ली: पांच जनवरी (ए)
) पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक युवक ने आर्थिक तंगी की वजह से अपनी मां, बहन व नाबालिग भाई को धतूरा मिला हुआ लड्डू खिलाने के बाद गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और फिर थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान यशवीर सिंह (23) के रूप में हुई है, जो लक्ष्मी नगर के सुभाष चौक का निवासी है।