गुरुग्राम: छह फरवरी (ए
) हरियाणा के नूंह जिले में नहर में डूबने से एक नवविवाहित दंपति की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुड़गांव नहर के किनारे स्थित जयसिंहपुर गांव में घटी।
पुलिस के अनुसार, गांव के निवासी सादिक और उनकी पत्नी हंसिरा बृहस्पतिवार शाम को नहर के किनारे टहल रहे थे, तभी हंसिरा का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गईं।