पाकिस्तान का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

खेल
Spread the love

कोलंबो: 15 फरवरी (ए)) पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत ने दो बदलाव करते हुए अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को एकादश में जगह दी है। अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। संजू सैमसन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एकादश से बाहर किया गया है।

पाकिस्तान ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टॉस के दौरान सलमान के साथ हाथ नहीं मिलाया और पिछले साल दुबई में एशिया कप के बाद से चली आ रही नीति को कायम रखा।

मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के बीच हाथ नहीं मिलाने की संभावना है।

सूर्यकुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति अपनाई थी।