हैदराबाद: तीन अक्टूबर (ए) तेलंगाना के विकाराबाद जिले में शनिवार को कथित तौर पर ब्रेक फेल होने के बाद एक निजी बस के पलट जाने से चार महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि जिले के केसारम गांव के लोगों ने चिंताकुंटा में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बस किराये पर ली थी।
